Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्रदेश के चाइल्ड हेल्थ केयर में सबसे प्रीमियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में ढाई सौ स्वास्थ्यकर्मी वेतन में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 30 स्थित प्रदेश के चाइल्ड हेल्थ केयर में सबसे प्रीमियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, यहां तैनात करीब ढाई सौ स्वास्थ्यकर्मी वेतन में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर चले गए  है। हालांकि आपातकालीन सेवाओं के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में शामिल नहीं है। चाइल्ड पीजीआई के सामने धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी का कहना है कि उनका पिछले करीब 6 साल से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। हड़ताल के चलते पीजीआई की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। जिससे आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
चाइल्ड पीजीआई के सामने धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मी को सुदर्शन कंपनी के माध्यम से 6 साल पहले काम पर रखा गया था। कर्मचारियों का कहना है कि एजेंसी ने कहा था कि हर साल 5% वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी,इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को पत्र भी लिखा गया था। छह साल बीत जाने के बाद भी उन्हे बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है और न ही ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। इस संबंध में एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन को कई बार पत्र लिखा गया और आश्वासन भी मिला। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई,मजबूरन हमें हड़ताल करना पड़ा है.चाइल्ड पीजीआई में फार्मासिस्ट पद पर तैनात सुमित कहते है कि हमारी मांगे पूरी नहीं हो रही है। हमसे कहा गया था कि हर साल सैलरी 5% बढ़ेगी, लेकिन छह साल से नहीं बढ़ी है, न हमारा पीएफ कटता है ना ही जॉइनिंग लेटर दिया जा रहा है। जॉइनिंग लेटर देंगे तो पता चलेगा हमारी सैलरी कितनी है? चाइल्ड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट में इस समय एजेंसी के माध्यम से 140 टेक्नीशियन,नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय आदि कार्यरत हैं। संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के अलावा अस्पताल में 60 से अधिक स्थायी कर्मचारी भी कार्यरत हैं। ऐसे में संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के बाद स्थायी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है। और मांग पूरी नहीं होने पर आपातकालीन सेवाओं के स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल में शामिल होने की बात कही है। हड़ताल के चलते पीजीआई की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। जिससे आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

कार में बैठे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए हमलावरों ने 5 राउंड गोली चलाकर हुए फरार

Ajit Sinha

समलैंगिक दो बहनों ने आपस में की मंदिर मे शादी, पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया खुलासा

Ajit Sinha

नोएडा प्राधिकरण के अगामी वित्त वर्ष के लिए 4880 करोड़ रुपए का बजट पास, साफ-सफाई पर खर्च होंगे 978 करोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x