Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक्सिस बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, आग पर काबू -वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी के मार्केट में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पास की किराने की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, आग के भीषण रूप धारण लिया. लोगों ने पहले पानी डालकर आग पर काबू करना चाहा, लेकिन बढ़ती आग को देखकर पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक यूनिट ने आग पर काबू पाया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी में मेन बाजार में एक्सिस बैंक के एटीएम में आग लग गई, किराने की दुकान भी आग चपेट मे आ गई. इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. लोगों ने पहले बाल्टी से पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन बढ़ती हुई आग को देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार के बाहर अस्थाई टीन सेट में बने एक्सिस बैंक के एटीएम और किराने की दुकान में आग लगी थी. फायर यूनिट द्वारा फायर टेंडर से पंपिंग कर और सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया है इस घटना में कोई है जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha

एसटीएफ़ ने कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के तीन ईनामी ठगों को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन, 1220 लोगों की गई जांच

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x