Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

दहेज हत्या मामले में थाना शहर पलवल पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:दहेज़ हत्या के एक मामले में आज मंगलवार को आरोपित पति को थाना शहर पलवल की टीम ने गिरफ्तार किया है,जिसका नाम योगेंद्र सिंह है।आरोपित पति योगेंद्र सिंह पर दहेज़ के लिए अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। दिनांक 16 जून 2026 को आरोपित की पत्नी नीतू उर्फ़ सपना की मौत हुई थी। इस मामले में थाना शहर पलवल में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपित पति योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता रॉबिन सिंह निवासी श्री राम कॉलोनी, खजूरी दिल्ली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन नीतू (सपना) की शादी वर्ष 2019 में योगेन्द्र सिंह निवासी कल्याण एन्क्लेव कॉलोनी, पलवल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता के साथ निरंतर मारपीट की जाती थी तथा दहेज की लगातार मांग की जा रही थी। 16 जून 2026 को पीड़िता की ससुराल पक्ष द्वारा हत्या कर दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना शहर पलवल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया और जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। मृतका का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा कराया गया। मामले की गहन तफ्तीश करते हुए पुलिस चौकी बस अड्डा, थाना शहर पलवल प्रभारी हरिओम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित योगेन्द्र सिंह उपरोक्त को 9 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आज आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  अपराध में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।  

Related posts

डीसीपी दीपक यादव, आर पी मीणा, एसीपी संजय दत्त, इंस्पेक्टर अनुज त्यागी को केंद्रीय गृह मंत्री “पदक ” से किया सम्मानित

Ajit Sinha

बस में 17 वर्षीय लड़की के साथ नोएडा में सामूहिक बलात्कार,कश्मीरी गेट, दिल्ली में छोड़, बस लेकर भागे आरोपित- पकड़े गए।

Ajit Sinha

दीपावली पर नवजात शिशुओं के परिजनों के खिले चेहरे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x