Athrav – Online News Portal
नोएडा

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रहे हैं कैंटर ने दो कारों में पीछे से मारी टक्कर, 6 महिलाओं समेत 8 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
यमुना एक्सप्रेस वे पर 8 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास आगरा से नोएडा की ओर आने वाली सड़क पर आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे हैं कैंटर में दो कारों में टक्कर मार दी. इस टक्कर से कारों के पर कच्चे उड़ गए और कार सवार छह महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दनकौर की पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें पांच की स्थिति गंभीर है.

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के दुर्घटनाग्रस्त कैंटर और कारों की तस्वीरे बयान कर रही है कि हादसा इतना भीषण है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो कार में सवार होकर एक समूह में वृंदावन की यात्रा करके वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे। थाना दनकौर के इलाके से गुजर रही यमुना एक्सप्रेस वे पर 8 किलोमीटर के माइलस्टोन के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर अशोक लीलैंड कैंटर ने इनोवा हाय क्रॉस और टोयोटा कैमरी को पीछे से टक्कर मार दी ,कार में सवार दीपक, हंसा पटेल, कश्मीरा पटेल, जानू का खडका, संजय मलिक, विशाखा त्रिपाठी, श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी घायल हो गए , घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें पांच की स्थिति गम्भीर है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया हैं।

Related posts

“मम्मी मुझे माफ कर दो हो सके तो, मैं आपका वह बेटा नहीं बन पाया”, लिख कर फांसी के फंदे पर लटक गया शख्स।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में ,पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल -अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha

स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां के वेयर हाउस में लगी आग, 35 गाड़ियां आग में जलकर हुई राख-देखें लाइव वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x