Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुला कर डरा धमका कर रुपये ऐंठने लूटने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की कोतवाली दादरी पुलिस ने आज ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है। जो ग्रेन्डर गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फँसा व डरा धमका कर रुपये ऐंठने का काम करता था. पुलिस  गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा,चाकू और घटना से सम्बन्धित एक आई फोन-15 प्रो बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में खड़े हुए दक्ष उर्फ कप्तान, भूपेंद्र उर्फ भूपी, जय राघव, हनी गैंग के सदस्य है. एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पिछले महीने 17 अप्रैल को एक व्यक्ति को स्टेलर जिमखाना सोसायटी नॉलेज पार्क के पास से कार में बैठाकर अवैध शस्त्र दिखाकर डरा धमकाकर उसके फोन से 79 हजार रुपये दादरी में स्थित दुकान के बार कोड पर ट्रांसफर करवा लिए थे और आरोपितों उस पैसे से आई-फोन 15 प्रो 64 हजार में खरीदा और बाकी 15 हजार रूपये नकद ले लिए थे। इसके अलावा पीड़ित से 24500 रुपये कैफे के बार कोड पर करा लिए थे, जिनको बाद में  जाकर कैफे से नकद ले लिया गया था।

इन आरोपितों को जीटी रोड से चिटहैरा शमशान को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से अवैध तमंचा,चाकू और घटना से सम्बन्धित एक आई फोन-15 प्रो बरामद किया है. इन आरोपितों  ने कुछ दिन पहले हापुड़ में भी ऐसे ही एक व्यक्ति को बुलाकर उससे 25000 रुपये और एक सोने की चेन लूट ली इसके अतिरिक्त भी इस गैंग के द्वारा अन्य घटनाए की गई  है. जिनकी जानकारी पुलिस करने में जुटी है.

Related posts

सूर्य उपासना का पर्व छठ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद,दिल्ली, गुरुग्राम में हुआ संपन्न।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने आज कोरोना से सम्बंधित दवाइयों की ब्लैक मार्केटिंग करते हुए तीन लोगों को नॉएडा से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अपराध के साथ रील्स और सोशल मीडिया कंटेंट में असली हथियारों के प्रयोग का युवाओं में बढ़ रहे खतरनाक ट्रेंड का खुलासा -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x