Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अरुण कुमार गुप्ता ने एचईआरसी के अध्यक्ष पद की शपथ ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: अरुण कुमार गुप्ता ने आज हरियाणा निवास पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरुण गुप्ता ने आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

अरुण कुमार गुप्ता 1992 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस रहे हैं जो बीते माह ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें एचईआरसी के सचिव तथा ऊर्जा निगमों के एमडी के रूप में सेवाएं देने के चलते ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली का व्यापक अनुभव है।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयोग विद्युत दरों के निर्धारण, बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार, उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आयोग का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र में संतुलित विकास को बढ़ावा देते हुए उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी नियामक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर पूर्व न्यायधीश जस्टिस एचएस भल्ला, शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, विनीत गर्ग,एके सिंह, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, सीजी रजनीकांथन, एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव श्री विक्रम सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़: 3 करोड़ रुपये के ड्रग्स के 1 महीने पुराने केस में हरियाणा एनसीबी ने किया मुख्य आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अभेद्य’ ऐप के साथ ‘ड्यूल ओटीपी सिस्टम’ की शुरुआत: डीसीपी सृष्टि गुप्ता को सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

हरियाणाः जींद में 1.75 करोड़ रुपये की 1 किलो 875 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x