Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

संत निरंकारी मिशन का स्वास्थ्य जांच शिविर बुधवार 13 मार्च को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्म दिवस आगामी 13 मार्च के शुभ अवसर पर संत निरंकारी मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर बुधवार प्रात: 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बसई रोड के पटौदी चौक पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन गुरुग्राम पर लगाया जा रहा है। इस चिकित्सा जांच शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी) की जांच सभी के लिए निःशुल्क की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिपिड प्रोफाइल, शुगर, बीपी निःशुल्क किया जाएगा। अन्य जो भी कोई व्यक्ति फुल बॉडी चेकअप टेस्ट करवाना चाहते हैं वे मात्र ₹500 (पांच सौ रुपये) में परीक्षण करा सकते हैं। इस शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर मनचंदा जी करेंगे। यह स्वास्थ्य जांच सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है। आप सभी इस शुभ अवसर का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

सन्त निरंकारी मिशन एक निराकार प्रभु परमात्मा की सत्ता पर विश्वास रखता है। युगों-युगों से इस एक प्रभु परमात्मा की जानकारी केवल एक ही माध्यम समय के सतगुरू द्वारा बतायी गयी है। सतगुरु की कृपा से इस प्रभु परमात्मा की प्राप्ति की जा सकती है। वर्तमान समय में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज प्रत्येक जिज्ञासु (भाई-बहन) को इस निराकार प्रभु परमात्मा का ज्ञान प्रदान कर रही हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विशाल मानव परिवार और इनकी सेवाएं हैं। सतगुरू ब्रह्मज्ञान प्रदान करने के उपरान्त प्रत्येक मानव मात्र को परोपकार के भाव से भर देता है। सन्त निरंकारी मिशन विगत कई वर्षों से मानवता की सेवा के लिये अनेकों कार्य कर रहा है, जिसमें मुख्य रूप से सम्पूर्ण विश्व भर में रक्तदान शिविरों की श्रृंखला है। इसी क्रम में सन्त निरंकारी मिशन 13 मार्च 2024 को सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के जन्म दिन के शुभ अवसर पर दिल्ली – एनसीआर में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगा रहा है। सतगुरू का प्रत्येक शिष्य इस दिन अपनी खुशी को मानवता की इस रूप में सेवा करके प्रगट कर रहा है।
निराकार प्रभु परमात्मा से आप सभी के स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामना करते हैं।
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः
सर्वे भद्राणी पश्यन्तु मा कश्चित दुखःभाव भवेत !!

Related posts

चरित्र पर संदेह रखते हुए अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-गवर्नेंस के तहत पटवारियों व कानूनगो को वितरित किए 67 टैबलेट

Ajit Sinha

फोन चोरी करने पर पकड़े जाने पर माफी मंगवाने की रंजिश के चलते 7 वर्षीय बच्चे पर कैंची से किए 18 वार कर, की हत्या,नाबालिग अरेस्ट।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x