Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरूग्राम में अलग-अलग स्थानों पर जताया शोक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों पर जाकर शोक जताया। गृह मंत्री ने पहले सोहना पहुंचकर भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू के भाई नयनपाल सिंह के निधन पर शोक जताया और इसके उपरांत वे गुरूग्राम के बसई रोड स्थित बलदेव नगर में पत्रकार दीपक शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके पिता वासुदेव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गृह मंत्री ने दिवंगत नयन पाल सिंह तथा वासुदेव शर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित  कर नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार में अपनों को जाना बेहद दु:खद होता है लेकिन जीवन और मृत्यु का चक्र चलता रहता है। ऐसे में इस पर किसी का बस नहीं है। उनका असमय साथ छोड़ देना समाज व परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। गृह मंत्री ने भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल सिंह अम्मू के भाई  नयनपाल के निधन पर सोहना स्थित उनके प्रतिष्ठान पर जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भाई, भाई की भुजा होता है ऐसे में  नयनपाल का यूं अचानक से चले जाना परिवार के लिए अभूतपूर्व क्षति है।

उन्होंने कहा कि जीवन में माता पिता के जाने के बाद सबसे अनमोल रिश्ता भाई या बहन का होता है ऐसे में उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर, सूरजपाल सिंह अम्मू व उनके  परिजनों को इसको सहने की शक्ति प्रदान करे। विज ने पत्रकार दीपक शर्मा के आवास पर शोक जताते हुए कहा कि जीवन मे पिता की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन यह जीवन चक्र है इसकी सच्चाई को स्वीकार करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना है। दीपक शर्मा ने बताया कि 72 वर्षीय उनके पिता करीब एक माह से बीमार चल रहे थे 14 अप्रैल को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

Related posts

बिना नौकरी की गारंटी डॉक्टरों से 40 लाख का बॉन्ड सरासर अन्याय- डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

यस बैंक के अधिकारी धीरज अहलावत हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने का भरोसा खाप प्रतिनिधियों को सीएम ने दिया

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग:हरियाणा प्रदेश में कोरोना संक्रमण केसों में आई भारी उछाल,6883 नए केस आए हैं , गुरुग्राम में सबसे ज्यादा केस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x