Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने किया स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का आज सैकटर-16 रेस्ट हाउस में पहुँचने पर जिला सत्र न्यायाधीश, जिला उपायुक्त ,पुलिस कमिश्नर, व जज साहिबा,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर नर्वत व महासचिव पवन पाराशर,बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने स्वागत किया।आज न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर सेक्टर- 8 मे जज हाउसिंग कॉलोनी का उद्घाटन करने के लिए आए थे।

अब ज़िला न्यायालय में जज की संख्या लगभग 55 व 60 हो गई है अब तक सेक्टर 15 ए मे 14 जजों के परिवार के लिए निवास बने हुए थे। जो बहुत कम थे। अब पर्याप्त मकान बन कर तैयार हो चुके है अधिवक्ताओं व पंजाब एवं हरियाणा के न्यायमूर्ति  सुरेश्वर ठाकुर के बीच बार और बेंच का समन्वय बनने पर बातचीत हुई दोनों की तरफ से एक दूसरे का सहयोग करने व एक दूसरे का सम्मान बनाए रखने की बात कही गई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर दलपत सिंह,ने कहा कि  अब बार और बेंच के बीच बहस अच्छे मधुर संबंध हैं।अब सभी वकील साथी सभी जजों का बड़ा सम्मान करते हैं और समय सम्मानित भी करते हैं। इस मौक़े पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा,व रचित गोयल, पुनीत चौहान अधिवक्ता मौजूद थे 

Related posts

फरीदाबाद : धुआं ही धुंआ : जिला प्रशासन ने पटाखों को जलने व बेचने पर तो प्रतिबंध लगा दिया, कूड़े के ढेरों में आग, नहीं रोक सकी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व बलजीत कौशिक की 91 वर्षीय माता विष्णु देवी का निधन

Ajit Sinha

बीजेपी के मंत्रियों ने बीजेपी में जबरदस्त फुट का संदेश जो कल दिया वो, आज दिनभर सुर्ख़ियों में रहा, और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x