Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संपूर्ण मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में किए श्री रामलला के दर्शन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज संपूर्ण मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए और प्रदेशवासियों केसुख व समृद्धि की कामना की.नायब सिंह ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं और हमें उनके दर्शन करने का मौका मिला है, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है.नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा में तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना चलाई है, जिसके तहत अब लोगों को तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है.इसी कड़ी में सरकार ने श्रमिकों को भी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है और विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसे गीता की धरती के नाम से जानते हैं, के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। हाल ही में,कुरुक्षेत्र में संवाद केंद्र और अनुभव केंद्र का उद्घाटन हुआ है। कुरुक्षेत्र में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं. महाभारत कालीन सभी स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि पंचकूला में श्री माता मनसा देवी और श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा, गुरुग्राम में श्री माता शीतला मंदिर आदि में भी जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है.गुरुग्राम में जंगल सफारी विकसित की जा रही है.इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,कैबिनेट मंत्री  कंवर पाल, मूलचंद शर्मा,  जय प्रकाश दलाल, डॉ बनवारी लाल, डॉ कमल गुप्ता, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष  रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा,  महिपाल ढांडा, डॉ अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, बिसम्बर सिंह, संजय सिंह और विधायकगण, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।

Related posts

गुरुग्राम: जिला में किसानों से 17 हजार 877 टन खरीदा जा चुका है बाजरा, खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी-डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह ₹50000 की रिश्वत के आरोप में एसीबी के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने विकसित भारत-संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम की गुरुग्राम शहर में किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x