Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाई जा रही 204 किलो गांजा पत्ती जब्त  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर शिकंजा कसते हुए जिला नूंह से 204 किलो 100 ग्राम गांजा पत्ती जब्त कर इस सिलसिले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त नशीला पदार्थ होडल के रास्ते उडीसा से एक कंटेनर ट्रक में लाया जा रहा था।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नागालैंड नंबर के एक ट्रक पर ड्राईवरी व कंडेक्टरी करते हैं जो उडीसा से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर आने वाले हैं तथा नूहं होते हुए तावडू की तरफ जाएगें।

सूचना पर अविलंब कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होडल रोड पर नाकाबंदी की।  होडल की तरफ से आते हुए एक ट्रक को रोककर उसमे बैठे दो लोगों को काबू कर लिया। वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर कंटेनर में 10 प्लास्टिक बैग मिले जिनको चैक करने पर कुल 204 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भाजलाका निवासी मोहम्मद अज़हरुद्दीन उर्फ लंगड़ा तथा साकरस के तारीफ के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनो आरोपी जब्त किए गए नशीले पदार्थ को उडीसा से जिले में नशीले पदार्थों का अवैध धंधा करने वाले एक व्यक्ति के लिए लाए थे।  
         
एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर दोनों को गिरफतार किया गया है तथा इस तस्करी के इस रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मामले की जांच जारी है।

Related posts

शनिवार तक कोरोना संक्रमित कुल 78 मरीजों की मौत हुई हैं, 2803 रोगियों ने रिकवरी की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला का फोटो अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

सीएम नायब की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में टूरिस्ट गाड़ियों को चला ने की अवधि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!