Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

10 हजार के इनामी व दो दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दिल्ली, बहादुरगढ व गुरुग्राम में चोरी, घर में घुसकर चोरी, लूट, छीनाझपटी, हत्या का कोशिश,  अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों की दो  दर्जन वारदातों को अन्जाम देने वाले 10 हजार रुपयों के ईनामी व मोस्ट वॉन्टेड बदमाश को अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपित को पुलिस रिमाण्ड पर लेकर अन्य वारदातों व इसके अन्य साथी आरोपितों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। 

पुलिस के मुताबिक बीते  8 अक्टूबर 2013 को थाना सुशान्त लोक, गुरुग्राम में शिवानी बहल  निवासी मकान नं. 217-बी/आर मॉडल टॉउन, यमुनानगर हाल निवासी मकान नं. 890-बी/ए सुशान्त लोक, फेस-1, ब्लॉक-सी, गुरुग्राम ने हाजिर एक लिखित शिकायत के जरिए से बताया   कि यह पिछले 3 साल से इस घर में रह रही है। यह बीते 8 अक्टूबर -2013 को ऑफिस गई तो इसके पास इसके एक पङोसी का फोन आया कि घर में चोरी हो गई है। जब वह  आई तो उसने  देखा कि इसके घर से आभूषण व कीमती सामान चोरी मिला तो उसने  पुलिस को चोरी होने की शिकायत दी।पुलिस की माने तो थाना सुशांत लोक में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मुकदमे  में उप-निरीक्षक गुणपाल, प्रभारी अपराध शाखा सैक्टर-40 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सुत्रों की सहायता से,इस मुकदमे में चोरी करने की वारदात को अन्जाम देने वेल शातिर आरोपित  को कल 8 अक्टूबर -2020 को मैट्रो विहार फेस-1, होलम्बी कलां, नई दिल्ली से काबू करने में बङी सफलता हासिल की है। आरोपित  की पहचान *प्रभात कुमार उर्फ सोनू उर्फ शाकाल उर्फ बंगाली  निवासी मकान नं. सी-206, जे.जे. कॉलोनी, सैक्टर-24 रोहिणी, थाना बेगमपुर, रोहिणी, नई दिल्ली* के रुप में की गई । आरोपित ने शिकायतकर्ता के घर में चोरी की वारदात करना कबूल किया हैं और पूछताछ में दो दर्जन अधिक अधिक वारदातों को अंजाम दें कबूल किया हैं। जिसमें लूट , छीना झपटी, चोरी , अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं।  

Related posts

फ़रीदाबाद: लापता 22 वर्षीय लड़की की गला दबा कर ह्त्या करने के आरोपित सुरक्षा गार्ड सिंहराज को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में नए साल- 2022, “नाइट कर्फ्यू” की पहली रात तीनं लोगों की हत्याओं से शहरभर में फैला सनसनी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आयुष अस्पताल के डा. सतीश कुमार को नकली सर्टिफिकेट और पैसों की नकली रसीद जारी करने पर पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!