Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: महिला का फोटो अश्लील कमेंट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना सेंट्रल ने आज सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना कर महिला की फोटो वायरल करने के आरोपित को गुजरात से अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित का नाम प्रवीण कुमार उर्फ़ नरेश कुमार , उम्र 40 साल, निवासी गांव चकरपुर, जिला उधम सिंह,  उत्तराखंड हैं। ये आरोपित बीते 9 मार्च को महिला का फोटों अश्लील कमेंट करके इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना कर वायरल कर दिया था। इस संबंध  महिला थाना सेंट्रल में एक मुकदमा आरोपित के खिलाफ दर्ज किया गया था

जिसे अब गुजरात से अरेस्ट किया हैं। आरोपित से पूछताछ में पता चला की आरोपित की पीडित से पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी। आरोपित ने इंस्टाग्राम से फोटो ली थी। आरोपित  ने MX TAKATAK पर 3 फेक आई डी बनाकर अश्लील कमेंट कर पीडिता का फोन नम्बर बात करने के लिए वायरल कर दिया था। आरोपित  को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के मरीजों की संख्या अब 211, अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या118 तक पहुंच गई हैं। 

Ajit Sinha

दिल्ली जेएनयू हिंसा: हमलावर हुए बेनकाब, दिल्ली पुलिस ने जारी की 10 लोगों की तस्वीरें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह ने आज कहा कि फरीदाबाद जिले में अब बदमाशों की खैर नहीं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x