Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरीः नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्रों से युवा वर्ग रहें सावधान 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण एडवाजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे फर्जी ’जॉब ऑफर लेटर’ के जरिए लोगों को ठगने वाले जालसाजों से सावधान रहें। पुलिस महानिदेशक, मनोज यादव ने नागरिकों को ऐसे घोटालेबाजों से सतर्क रहने का आग्रह करते हुए बताया कि अपराध का एक नया तरीका सामने आया है जिसमें धोखेबाजों द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये अपांइटमेंट लैटर केंद्र/राज्य सरकार के प्राधिकरणों द्वारा भेजे जा रहे हैं ।  इन फर्जी नियुक्ति पत्रों के बहाने से आवेदकों से पैसों की मांग भी की जा रही है।
         
धोखाधड़ी के तरीके बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि ये जालसाज पहले आवेदकों को फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते हैं और फिर उन्हें दिए गए मोबाइल नंबर पर नाम व फाइल नंबर लिख कर एसएमएस करने को कहते है। इसके बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर बैंक एवं ऑनलाइन  मोड द्वारा राशि का भुगतान करने के लिए कहा जाता है। समय पर सिक्योरिटी राशि का भुगतान नहीं करने पर नियुक्ति पत्र रद्द करने के लिए भी चेतावनी दी जाती है। अगर कोई इस प्रकार दस्तावेज की मांग करता है तो सावधान हो जाएं और ठीक तरह से जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई करें। जालसाजों द्वारा भोले-भाले युवाओं को ठगने के लिए इस तरह के ऑफर  दिए  जा रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार नागरिकों से भ्रामक दावों से सतर्क रहते हुए ठगी का शिकार होने से बचने की अपील की जा रही है।
         
हरियाणा पुलिस नियमित रूप से सोशल मीडिया सहित संचार के विभिन्न तरीकों के माध्यम से अपराध की रोकथाम के सुझावों को साझा कर रही है ताकि आम जन इन धोखेबाजों का शिकार न हों।उन्होंने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी संदिग्ध एवं फर्जी नियुक्ति पत्र प्राप्त होने की स्थिति में तुरंत पुलिस में रिपोर्ट करें। अपराधियों के खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हरियाणा ब्रेकिंग : हरियाणा की 53 प्रतिशत जनता चाहती है सरकार भाजपा की बने

Ajit Sinha

कांग्रेस के फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन  सिंगला को दिल्ली से टिकट लेकर लौटने पर जश्न का माहौल,देखिए वीडियो।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सिचाई विभाग का ड्राइवर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!