Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने जुलाना थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जींद जिले के जुलाना थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर महेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है।एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले के गांव पांजू खुर्द निवासी मलखान की शिकायत पर आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने एसीबी में दी श्किायत में आरोप लगाया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी ने पॉक्सो केस में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को छोड़ने के बदले में रिश्वत की मांग की है।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और आरोपी पुलिस अधिकारी को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिए रिश्वत ली गई थी। इस संबंध में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी थाना करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक पुलिस कर्मी सहित 3 लोगों की हत्या करने के कुख्यात आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने कहा केंद्र से लोकसभा चुनावों के लिए 65 कम्पनियां मिली हैं. 3 -4 कम्पनियां फरीदाबाद को दी जाएगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एसी मैकेनिक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x