Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाउन पार्क के निकट 35 वर्षीय शख्स की लाश मिल ने से पूरे इलाके में फैली सनसनी-मर्डर का केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर -12 स्थित टाउन पार्क के निकट एक लगभग 35 वर्षीय शख्स की लाश मिल ने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही सेंट्रल थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ , डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा,एसीपी सेंट्रल ,एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण,डीएलएफ क्राइम ब्रांच , क्राइम ब्रांच -30 की टीम भी मौके पर पहुँच गई,और मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में सेंट्रल थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। लाश की पहचान हो गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान प्यारो नाम से हुई है जो मेरठ में रहता था जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है और फरीदाबाद के मवई गांव में अपने साढू के लड़के की शादी में आया था। लड़के की बारात डबुआ गई थी जहां पर रात 1 बजे के पश्चात अचानक से ये शख्स गायब बताया जा रहा था जिसका शव सुबह पार्क के पास बरामद किया गया। मृतक के गले में साफा बंधा हुआ है जिससे प्रतीत होता है कि उस कपड़े से गला घोट कर युवक की हत्या की गई है जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले में शामिल आरोपितों की जल्द से जल्द धरपकड़ करके उन्हें कानून के तहत सख्त कार्रवाई करके सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Related posts

दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई थी,फिर क्यों कूदी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रैन के आगे, 90 रूपए थे और उसकी मौत हो गई।

Ajit Sinha

लाखों रुपए कीमत के ढाई हजार से अधिक पेड़ काट कर ले गए चोर , केस दर्ज  

Ajit Sinha

चलती कार में लगी आग, कार चालक ने कार से कूद कर बचाई अपनी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x