Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही 12720 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, चालक अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा एक कंटेनर ट्रक के माध्यम से चावल की बिल्टी पर तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 12720 बोतलें जब्त करते हुए इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी पर यह कार्रवाई रेवाडी जिले में की गई है।
         
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान एक पुलिस टीम को सूचना मिली कि महाराष्ट्र नंबर के एक कंटेनर ट्रक में लाखों रुपये की अवैध शराब की बड़ी खेप चंडीगढ से भरकर गुजरात की और जाएगी।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जयपुर की ओर जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करते हुए एक ट्रक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। जब चालक को काबू कर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो उसने चावल की बिल्टी पेश की। चेकिंग करने पर 1060 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद की गई। चालक से शराब के बारे में परमिट या लाइसेंस मांगा तो व प्रस्तुत करने में विफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद व बड़खल तहसील क्षेत्र में कलेक्टर रेट 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों में 4321 एलईडी लाइटिंग सिस्टम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 2 आईएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x