Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: 280 सिपाही होंगे जनसेवा में समर्पित,अकादमी निदेशक ने दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 01 जुलाई 2021 को रैक्रूट बेसिक कोर्स संख्या 89 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव मुख्य अतिथि होंगे और दीक्षांत परेड की सलामी लेंगे। अकादमी के निदेशक  डॉ सीएस राव ने मंगलवार को अकादमी के दीक्षांत परेड मैदान में दीक्षांत समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास व तैयारी प्रबंधों का निरीक्षण किया। दीक्षांत समारोह में 61 महिला व 219 पुरूष सिपाही संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा व कर्तव्यपरायणता की शपथ ग्रहण करेंगे। इनका प्रशिक्षण 1 अगस्त 2020 से हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन व पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया में आरंभ हुआ था। इस बैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह प्रात: 7 बजे से आरंभ होगा।

हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव ने दीक्षांत परेड के पूर्वाभ्यास में शामिल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अकादमी के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया भी उपस्थित रहे। इस बैच में प्रथम स्थान गावं चुघेअहली जिला फतेहाबाद में जन्मी व जिला पुलिस करनाल की रैक्रूट सिपाही गीता रानी ने, द्वितीय स्थान गांव पनिहारचक जिला हिसार में जन्मी व गुरुग्राम पुलिस की रैक्रूट सिपाही मोनिका ने तथा तृतीय स्थान गांव हरसौरा जिला अलवर, राजस्थान में जन्मी व जिला पुलिस रेवाड़ी की रैक्रूट सिपाही संगीता ने प्राप्त किया। ये सभी उच्च शिक्षा प्राप्त है। गीता रानी ने मकेनिकल इंजीनियरिंग में बी-टेक, मोनिका ने विज्ञान व शिक्षा में स्नातक तथा संगीता ने मानविकी व शिक्षा में स्नातक उपाधियां प्राप्त की हैं।

Related posts

गलत हरकत करते समय बच्ची ने शोर मचाया तो उसने उसकी हाथ की नस काट दी, उसे ट्रंक में बंद कर, बेड में बंद कर दिया -मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार से अग्रसेन चौक तक लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमणों हटाया, आशुतोष राजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कलाकारों व शिल्पकारों से मिलकर हुए गदगद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x