Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने राज्य अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह को 40 हजार रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने राज्य अपराध शाखा, हिसार में तैनात उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक विजेन्द्र मुकदमा नंबर – 39,  दिनांक 6 जनवरी, 2021,धाराधीन 420, 467, 468, 471, 120बी भारतीय दंड संहिता थाना पानीपत की जांच कर रहा था। शिकायतकर्ता धर्मपाल का नाम इस मुकदमे से निकालने की एवज में उक्त उप निरीक्षक 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता धर्मपाल, निवासी गांव कान्हेवाला, तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा, पंजाब ने इस सम्बंध में राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार से सम्पर्क करके एक शिकायत दी और उक्त उप निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

यह सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार में मुकदमा  नंबर – 5, दिनांक 29 जून, 2021 धाराधीन 7,भ्रष्टाचार अधिनियम दर्ज किया गया। निरीक्षक धर्मबीर, राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। करतार सिंह,खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1 को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व संदीप कुमार, लिपिक, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1 को छाया गवाह नियुक्त करवाया गया। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया गवाह की मौजूदगी में एसआई विजेन्द्र सिंह, राज्य अपराध शाखा, हिसार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान प्रगति पर है।

Related posts

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

राहुल गांधी की पदयात्रा में आज तड़के फिरोजपुर झिरका के रास्ते हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान ने किया स्वागत।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं और स्वस्थ रहकर करें जन सेवा : डीजीपी प्रशांत अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x