Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद व बड़खल तहसील क्षेत्र में कलेक्टर रेट 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि जिला में सभी तहसीलों, उप तहसीलों के कॉलोनी क्षेत्र के कलेक्टर रेटों का आकलन करने व निर्धारित करने के लिए मंगलवार को नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई मीटिंग में सभी तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की।     

इस दौरान बड़खल व फरीदाबाद तहसील क्षेत्र में 10 से 12 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा अन्य तहसील व सब तहसील क्षेत्र में किसी भी तरह का कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं रखा गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कलेक्टर रेट को लेकर के लिए तैयार की गई रिपोर्ट मंगलवार रात को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इस पर अगले 15 दिनों में दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने मीटिंग में सभी तहसीलों व सब तहसीलों में कलेक्टर रेट की तैयार रिपोर्ट पर क्रमशः चर्चा की। मीटिंग में एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, डीडीपीओ राकेश कुमार, डीआरओ सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।

Related posts

मनोहर सरकार का 100 दिन का कार्यकाल पूरी तरह से हुआ असफल साबित : पूर्व विधायक ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड स्थित दयालबाग चौकी पुलिस ने डा. देवेंद्र आर्य से 3 लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव में घर -घर से कूड़ा उठाने के लिए एजेंसी नियुक्त लेकिन गांव वालों ने किया इनकार, ठेका रद्द- राजेश नागर  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x