Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम:आज दिन दहाड़े कैश वैन के कर्मचारियों से लूटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर 96 लाख 32 हजार रूपए लूट कर हुए फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना सदर गुरुग्राम के क्षेत्र में आज दिन दहाड़े लगभग पांच लूटेरों ने पिस्तौल की नोंक पर कैश वेन के कर्मचारियों से नोटों से भरे बैग लूट कर फरार हो गए। लुटे गए बैंग में लगभग 96 लाख 32 हजार रूपए कैश रखे हुए थे। इस लूट की वारदात की खबर चंद मिनटों में ही पूरे शहर में आग की तरह फ़ैल गई। इस मामले में एसीपी सदर अमन यादव का कहना हैं कि लूटेरों को पकड़ने के लिए सभी क्राइम ब्रांच और थाने की संयुक्त पुलिस की टीम लगी हुई हैं। जो अपने-अपने एंगल से कार्य कर रही हैं।

पुलिस की माने तो आज दोपहर के लगभग एक बजकर 45 मिनट पर सोहना रोड, सुभाष चौक के पास एसएंवबी (S&B) कंपनी की कैश कलेक्शन का काम करने वाली ईको वैन बैठे दो कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंक कर काले रंग की गाड़ी में सवार पांच लूटेरे कैश वैन रखे कैश के बैग को उठा कर ले गए। कैश वैन का एक कर्मचारी कैश लेने मारुति शोरूम में आया था।

पुलिस की माने तो कैश कंपनी की लापरवारी की बाते सामने आई हैं। कैश वैन में ना तो लॉकर था और ना ही कोई सुरक्षा गार्ड था। घटना के समय ड्राइवर की खिड़की के शीशे के अतिरिक्त पिछली खिड़की के शीशे खुले हुए थे। आगे इस केस की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

फरार तत्कालीन तहसीलदार मंजीत मलिक भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई को क्रमशः 293.74 करोड़ रुपये और 401.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जांच शुरू।

Ajit Sinha

30 नए वर्कस्टेशनों के साथ साइबर सुरक्षा हुई और अधिक प्रभावी, डीजीपी ने हरियाणा 112 की बिल्डिंग में किया विधिवत शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x