Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम के वार्डों के बंटवारे का ड्रा कल 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना द्वारा नगर निगम आम चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को तैयार करवाने व पुनरीक्षण करवाने को लेकर मीटिंग ली। निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने का काम दृढ़ता से किया जाए और निर्धारित अवधि के अंदर समाप्त किया जाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्डों के बंटवारे का ड्रा 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वार्डों / नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संबंधित एरिया में मतदाता सूची को तैयार करवाने के लिए 15 -16 अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक अफसर के अंतर्गत 3 वार्ड होंगे। इन अफसरों के साथ बीएलओ की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बीएलओ को नगर निगम के अधिकारी सहयोग करेंगे। संबंधित अफसर अपने साथ कार्य कर रहे बीआईओएज को समय-समय पर चेक करते रहेंगे।इस अवसर पर एडीसी  मोहम्मद इमरान रजा, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, सीटीएम नरेश कुमार व अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: कंपकपाती ठंड में जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करना ये कोई साधारण इंसान की बस में नहीं, कमाल इंसान होगा-लखन सिंगला

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त ने कोरोना पॉजीटिव केस मिलने पर जिला में किए कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाले द्रोणाचार्य जिम फरीदाबाद के ललित यादव के साथ इंटरनेशनल कोच सुमित बेदी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x