Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने हुड्डा फरीदाबाद के एक अधिकारी की सांठगाठ से गरीबों के प्लाटों को धोखे से हड़पने के मामले में अब तक 26 को अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य चौकसी ब्यूरो, फरीदाबाद ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा), फरीदाबाद के एक कर्मचारी से सांठगांठ करके गरीब व्यक्तियों को दिए जाने वाले प्लाटों को धोखे से हथियाने के मामले में 11 अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में 15 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।        
ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के पास झुग्गियों में रहने वाले व्यक्तियों को विभाग द्वारा 36 वर्ग गज के प्लाट आंवटन से सम्बंधित है। वर्ष 1993 में हुडा की जमीन पर झुग्गियां बना कर रह रहे व्यक्तियों से जमीन खाली कराई गई थी जिस की एवज में कुल 388 व्यक्तियों को सेक्टर-30, फरीदाबाद में प्लाट आंवटित किए गए थे।

उक्त प्लाटों में से 38 प्लाटों को धोखाधड़ी से गलत व्यक्तियों द्वारा हथिया लिया गया था। राज्य चौकसी ब्यूरो ने विभाग के एक सहायक व उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता धारा 448/ 420/ 120बी व भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया था। कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है जिनको शीघ्र ही गिरफतार करके चालान न्यायालय में दिया जाएगा।

Related posts

क्रेटा कार में जूस पी रहे अनुज को बाइक सवार दो बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भूनकर कर दी हत्या-केस दर्ज।

Ajit Sinha

पृथला: इनेलो के एडवोक्ट नरेंद्र अत्री, जगदेव अत्री व दिनेश तंवर ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में हुए शामिल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बांके बिहारी मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!