Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने 28,000 रुपये की रिश्वत लेते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का इंजीनियर रंगे हाथ अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार को लेकर दी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भिवानी जिले में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) को 28,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हिसार जिले के गांव मिर्जापुर निवासी शिकायतकर्ता मुकेश ने एसडीओ मोहित मुदगिल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दी शिकायत में कहा कि आरोपी उसके खानक, जिला भिवानी स्थित क्रेशर को संचालित करने के लिए सहमति (एनओसी) देने के एवज में 30,000 रूपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा इस संबंध में विजिलेंस को सूचित करने के बाद विजिलेंस ने रेड कर आरोपी अधिकारी को 28,000 रुपये नकद स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की, जिसे बाद में पुलिस हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने शारगिल इमाम को जामिया में दंगों के लिए प्रेरित करने वाला देशद्रोही भाषण देने का आरोप पत्र दाखिल किया।

Ajit Sinha

17 वर्षीय लड़की के साथ धोखे से फ्लैट में ले जाकर बलात्कार करने के मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x