Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

क्रेटा कार में सेल्समैन की अपहरण कर सनसिटी , हिसार ले जाने के मामले में दो आरोपित पकड़े गए- वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
अपराध शाखा, सेक्टर -31 , गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को झगड़े की रंजिश रखते हुए एक क्रेटा कार जिसका रंग सफ़ेद है, में एक सेल्समैन की अपहरण कर हिसार के सनसिटी इलाके में ले जाने के सनसनीखेज मामले में 2 आरोपितों को गत 10 अक्टूबर 2026 गिरफ्तार किए है जिनके नाम नितिन (उम्र-20 वर्ष), निवासी गांव पथराव, थाना सतनाली, जिला महेंद्रगढ़ व खुश उर्फ मंजीत (उम्र-19 वर्ष), निवासी गांव मारौत, जिला झज्जर , हरियाणा है। पुलिस ने दोनों आरोपितों सनसिटी , हिसार , हरियाणा से गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने अगले तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है।

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 07.10.2026 को पुलिस चौकी सेक्टर -93, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना लेबर चौक से रोनी नामक लड़के का एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में 5/6 लड़के मारपीट करके जबरदस्ती डालकर ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित के परिजनों को सूचित किया तो पीड़ित के पिता ने सोच-समझकर व अपने परिवार जनों से बात करके शिकायत देने के लिए कहा। दिनांक 08.10.2026 को पीड़ित के पिता ने पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि उसका बेटा विक्की उर्फ रोनी सेल्समैन की नौकरी करता है।

कुछ महीने पहले विक्की उर्फ रोनी का सेल्समैन के काम को लेकर प्रिंस नामक लड़के के साथ झगड़ा हो गया था। उसी दिन से प्रिंस और उसके साथी उसके बेटे से रंजिश रखते थे और उसको जान से मारने की धमकी देते थे। दिनांक 07.10.2026 को समय सांय करीब 6 बजे विक्की अपने दोस्त से मिलने गढ़ी (गुरुग्राम) गया था। समय रात करीब 10:00 बजे उसके बेटे के दोस्त ने  उसको फोन करके बताया कि करीब डेढ़ घंटे पहले गढ़ी लेबर चौक (गुरुग्राम) पर एक सफेद रंग की CRETA गाड़ी में 5/6 लड़के सवार होकर आए और मारपीट करके विक्की को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में धारा 140(2), 3(5) BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया। उनका कहना है कि  उपरोक्त आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित नितिन गुरुग्राम में अपनी टैक्सी चलाता है, जबकि आरोपित खुश उर्फ मंजीत रैपिडो चलाने का काम करता है। कुछ दिनों पहले पीड़ित विक्की उर्फ रोनी व उसके दोस्त सचिन उर्फ कालू का उपरोक्त आरोपित नितिन तथा उसके साथी प्रिंस के साथ झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े की रंजिश रखते हुए आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विक्की (पीड़ित) व उसके दोस्त सचिन को अपहरण की योजना बनाई और दिनांक 7 अक्टूबर 2026 की रात को आरोपित अपने अन्य साथियों के साथ एक क्रेटा गाड़ी में पीड़ित का अपहरण करके उसे हिसार की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान हांसी-बरवाला रोड पर गाड़ी के सामने अचानक गाय आ जाने तथा गाड़ी की गति अधिक होने के कारण दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद पीड़ित गाड़ी से उतरकर भागने में सफल हो गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों से 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड  के दौरान उपरोक्त वारदात को अंजाम देने में शामिल उसके  अन्य साथी आरोपितों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है, जिनके आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उपरोक्त आरोपितों को पुलिस हिरासत रिमांड के उपरांत आज पुनः  न्यायालय में पेश किया जाएगा।  अनुसंधान जारी है।

Related posts

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha

वर्ष 2021 फरीदाबाद पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा, सीपी साहब नए साल में हत्याओं की कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं उसका क्या

Ajit Sinha

छुड़ाया गया अगवा बच्चा, 4 करोड़ की फिरौती मांगने वाली आरोपित सहित महिला पांच अपहरणकर्ता अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x