Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, 3 आरोपित गिरफ्तार, पूर्व में दिल्ली में स्थित एक कॉल सेंटर में करते थे काम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना साइबर अपराध की टीम ने आज शनिवार को एक ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जो आमजनों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने का काम करते थे। साइबर पुलिस की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को अदालत के सम्मुख पेश कर, तीनों आरोपितों को अदालत से 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपितों से रिमांड के दौरान पुलिस गहनता से पूछताछ की करेगी। 

प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर- 27 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास 18 अगस्त को एक नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आप को आईडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया और अपनी बैंक आई.डी व्हाट्सएप पर भेजी। फिर उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए एक लिंक भेजा और लिंक ओपन करके क्रेडिट कार्ड नम्बर व CVV नम्बर भरने के लिए कहा। डिटेल भरने उपरांत उसके क्रेडिट कार्ड से 20590/- रुपये कट गए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित गिरी (24) निवासी  द्वारका सेक्टर- 23 दिल्ली, सौरव (25) निवासी मोहन गार्डन नई दिल्ली व सूरज सिंह (25) निवासी  द्वारका सेक्टर- 23 दिल्ली को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के पास कॉल करते थे तथा उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व प्वाइंट्स रिडीम करने के नाम पर ठगते थे। तीनों आरोपित  दोस्त है तथा 2022 में दिल्ली में किसी कॉल सेंटर में कॉलर का काम करते थे जहां इनकी आपस में दोस्ती हो गई थी। सौरव, सुरज B.A पास व मोहित 12वीं पास है। सभी आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:बड़खल से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने उन्हें ख़ुशी से कंधों पर उठाया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एसटीएफ़ ने कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के तीन ईनामी ठगों को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज पिस्तौल की नोंक पर डकैती की वारदात को अंजाम देने के मामले में तीन किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x