Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

कुरुक्षेत्र में कष्ट निवारण समिति में सख्त हुए मंत्री राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कुरुक्षेत्र:हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री राजेश नागर आज कुरुक्षेत्र में कष्ट निवारण समिति में सख्ती से पेश आए। उन्होंने बिजली कनेक्शन के एक मामले में आरोपितों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं एफआईआर दर्ज करने में 7 माह का समय लगाने वाले 3 पुलिस अधिकारियों से भी डीएसपी जवाब तलब करेंगे।मंत्री राजेश नागर ने बताया कि बैठक में कुल 14 शिकायतें रखी गईं जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा 3 मामले अदालत में विचाराधीन होने से चर्चा में नहीं आ सके और बाकी 5 शिकायतों पर अधिकारियों को तेजी से कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

नागर ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि ब्रह्मसरोवर से तुरंत प्रभाव से डंपिंग स्थल से बदलने के भी आदेश दिए। राज्यमंत्री ने सिरसला निवासी शारदा रानी, गांव तंगौर निवासी ओमप्रकाश,विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश,नैसी डेरा निवासी मुख्तयार सिंह की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को अधिकारी गंभीरता से लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। नागर ने सेक्टर- 17 निवासी शमशेर सिंह सांगवान, बलविन्द्र सिंह व अन्य नागरिकों की शिकायत का समाधान करते हुए कहा कि नगर परिषद की तरफ से सेक्टर 17 में सालों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है और नई लाइट लगवा दी गई है,

इस सेक्टर- 17 की पार्क में मैदान को समतल करने का कार्य आगामी एक सप्ताह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा और बच्चों को क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलने के मामले में कुछ नई व्यवस्था की जाएगी ताकि सीनियर सिटीजन को इस पार्क में किसी प्रकार की कोई दिक्कत सामने ना आए। इस पार्क में कुत्तों को लेकर घूमने वाले नागरिकों को रोकने व अन्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की तरफ से एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।कूड़े संबंधी एक शिकायत पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने गंदगी फैलाने वाले नागरिकों को पकडऩे के लिए सीसीटीवी कैमरे और सुबह व सांय के समय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए।

Related posts

फरीदाबाद:भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने आज भगवान श्री गणेश की निकाली भव्य शोभायात्रा ,स्थापना की गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

24 घंटे में रॉकी मित्तल ने तैयार किया 370 पर गाना पीएम मोदी -शाह को सैल्यूट, 370-35ए नेस्तनाबूत

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने वर्ष-2013 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी से जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x