Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा: मूलचंद शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। यही नहीं अन्य जिलों से मांग आने पर वहां से भी भविष्य में अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को बल्लभगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाली श्याम कॉलोनी में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 32 गलियों के शिलान्यास समारोह के उपरांत संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर हमारे लिए गौरव के बाद है और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को नववर्ष का तोहफा भी दिया। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए सभी गलियों व सडक़ों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्याम कालोनी की इन 32 गलियों के निर्माण की मांग भी काफी समय से की जा रही थी और इस मांग को पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ के सिटी पार्क व राजा नाहर सिंह पार्क को स्ट्रीट लाइटों की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये की लागत से सिटी पार्क में 50 व राजा नाहर सिंह पार्क में 15 स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष-2024 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मासिक रैंकिंग में 10वीं बार प्रथम स्थान पर रही हरियाणा पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ने सेक्टर -16 स्थित महिला थाने की एसएचओ सहित पांच इंस्पेक्टरों, 9 उप -निरीक्षकों के किए तबादले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बिजली किल्लत से लगभग 15 दिनों से जूझ रहे सैकड़ों लोगों ने जवाहर कालोनी में लगाया जाम, प्रदर्शन-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x