Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पहले मकान मालिक का विश्वास जीता और फिर घर में कर दी सेंधमारी,घरेलू नौकर गिरफ्तार कर 80 लाख के सोने सिक्के और 6 लाख कैश बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पहले मकान मालिक का विश्वास जीता और फिर घर में कर दी सेंधमारी, थाना 142 पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर घरेलू नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर 80 लाख के सोने सिक्के और 6 लाख नगद और चाकू के बरामद किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े कृष्ण कुमार पांडे उर्फ चुम्मा पर सेक्टर 137 पैरामाउंट फ्लोर विला सोसाइटी के रहने वाले सतीश सिन्हा ने घर से सोने और नगदी चोरी किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि लोकल इंटेलीजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को जीएमआईटी पार्क के पास ग्रीन बेल्ट के गेट से गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आठ सौ- सौ ग्राम के सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है और 5,75,000 कैश भी बरामद किया है.

डीसीपी ने बताया, पकडे गए  आरोपी का मॉडस ऑपरेंडी यह था कि जहां पर नौकरी करता था, वहां  मकान मालिक विश्वास जीत लेता था. विश्वास में लेने की वजह से वह मकान उसके सहारे छोड़ देता था और उसी विश्वास का फायदा उठाता था। वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था. आरोपी के बारे और जानकारी अन्य राज्यों जुटाई जा रही है। जहां-जहां पर उसने नौकरी की है.

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में नोएडा को पहला स्थान, शहर को गार्बेज फ्री सिटी घोषित, मिली 5 स्टार रेटिंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो मोटर साइकिलों पर 4 हमलाबरों ने एक बैंक के सुरक्षा गार्ड को रंजिशन सरेआम मारी गोली, हालात गंभीर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्गा शक्ति हेल्पलाइन के साथ हरियाणा 112 के एकीकरण की शुरुआत की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x