Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा के गठन के बाद से पहली बार राज्य में 2576.88 एलयू (लाख यूनिट) रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है-बिजली मंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में बिजली मंत्री  रणजीत सिंह ने कहा कि राज्य के लिए बिजली के क्षेत्र में एक जुलाई का अहम दिन रहा है। इस दिन राज्य के गठन के बाद से अब तक सबसे अधिक बिजली की खपत और अधिकतम लोड दर्ज किया गया है। बिजली मंत्री ने बताया कि हरियाणा के गठन के बाद से पहली बार राज्यमें 2576.88 एलयू (लाख यूनिट) रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है, जबकि 11732 मेगावाट का लोड दर्ज किया है। इसके साथ ही गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गुरुग्राम में बिजली की मांग में 34 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले साल गुरुग्राम में अधिकतम मांग 1147 मेगावाट थी, जोकि कल 1534 मेगावाट थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कटौती नहीं है और बिना किसी रूकावट के निर्धारित समय के अनुसार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में पर्याप्त बिजली नहीं होने के कारण उद्योगों में बिजली के कट लगाए जा रहे हैं और बिजली की कमी की वजह से वहां सरकारी कार्यालयों का समय 8 से 2 बजे तक कर दिया गया है। जबकि हरियाणा में ऐसी कोई समस्या नहीं है। क्योंकि हम ने इसकी पहले ही तैयारियां की हुई थी। सिंह ने कहा कि राज्य के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें धान सीजन के दौरान सतर्क रहने और जनता व किसानों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही अधिकारियों को बिजली की सुचारू उपलब्धता के लिए वितरण प्रणाली पर मौजूद रहने के निर्देश भी दिये गये है। इसके बावजूद यदि कोई शिकायत मिलती है तो सख्त करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी एवम कर्मचारी इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं कि वे बड़ी तन्मयता से अपने नियत कार्यो को पूरा करते है।

Related posts

फरीदाबाद: उद्यमी महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्म निर्भर बनाने के लिए योजना शुरू- जितेन्द्र यादव

Ajit Sinha

  कृष्ण पाल गुर्जर ने लोहड़ी उत्सव  की शहर वासियों को दी बधाई, उनके निजी सचिव कौशल बाटला ने ढोल की थाप पर लगाए ठुमके।     

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में बिल्डरों के भैस में लुटेरें हैं, ग्राहक इन बिल्डरों से बचें, यह सब संबंधित अधिकारीयों की मिलीभगत से पनप रहे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x