Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

केजरीवाल सरकार का मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज देश भर में पहले स्थान पर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली:
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (एमएआईडीएस) देश में सरकारी और निजी दंत चिकित्सा संस्थानों में सर्वश्रेष्ठ दंत चिकित्सा संस्थान के रूप में पहले स्थान पर रहा है। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की ओर से किए गए एक स्वतंत्र सर्वेक्षण में संस्थान को पहला स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पिछले छह साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के अंदर खूब सारा इनवेस्टमेंट किया है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल आज निजी अस्पतालों से भी बेहतर हैं। पूरी दुनिया के अंदर आज दिल्ली के सरकारी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा है। मौलान आजाद इंस्टीट्यूट आँफ डेंटल साइंसेज का डेंटल काँलेज में पहले स्थान पर आने का भी यही कारण है। अब सरकारी सिस्टम में लोगों का भरोसा बढ़ा है।”

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज का मानना है कि पहला स्थान पाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। दिल्ली सरकार के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी संस्थान बिना लक्ष्य से विचलित हुए काम कर रहा था। मौलाना आजाद डेंटल इंस्टीट्यूट महामारी के दौरान दिल्ली के नागरिकों की जोश और उत्साह के साथ सेवा करने और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेता है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एमएआईडीएस को इस उपलब्धि की बधाई देते हुए कहा कि वास्तव में हमारे लिए गर्व का पल है। इससे एमएआईडीएस के अथक कार्यों और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करने के बारे में पता चलता है। महामारी के संकट में संस्थान दिल्ली के लोगों की भलाई के लिए काम कर रहा है। संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों को उनके निरंतर कार्यों के लिए आभार प्रकट करना चाहिए।स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार लगातार युद्ध स्तर पर चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के लिए काम कर रही है, ताकि आने वाली चुनौतियों के लिए दिल्ली बेहतर तरीके से तैयार हो सके।

Related posts

दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर चांदनी चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा, 17 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

Ajit Sinha

शादी करने पैरोल पर आया 30000 का इनामी अपराधी आंचल मिश्रा, पैरोल जंप के दौरान दिया हत्या की वारदात को अंजाम-अरेस्ट

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो ने एडवाइजरी जारी की हैं -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x