Athrav – Online News Portal
नोएडा

प्रदेश में पहली बार रेरा से संबंधित बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्ति की होगी, 3 नवंबर को ई-नीलामी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : प्रदेश में पहली बार गौतम बुद्ध नगर प्रशासन रेरा से संबंधित बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्ति को ई-नीलामी करने जा रहा है। ये संपत्ति लगभग तीन अरब के करीब है। ये नीलामी 3 नवंबर को की जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी गौतम बुध नगर जनपद के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 6 अक्टूबर से उपलब्ध होगी, इस ई-नीलामी कोई भाग ले सकता है।

प्रदेश में पहली बार रेरा से प्राप्त वसूली प्रमाण पत्र के वसूली हेतु बिल्डर की कुर्क की गई संपत्ति की ई-नीलामी जिला प्रशासन करने जा रहा है। एसडीएम (फाइनेंस एंड रिवेन्यू) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश रेरा के तहत रिकवरी सर्टिफिकेट के करीब 1400 करोड़ रुपए विभिन्न बिल्डरों पर बकाया है। दादरी और सदर तहसील की टीम अब तक करीब 400 करोड़ रुपए की बिल्डरों की संपत्ति कुर्क कर चुकी है, लेकिन नीलामी ना हो पाने के कारण बकाया रकम की वसूली नहीं हो पा रही थी। जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने की ई-नीलामी की मंजूरी दी है। इसके बाद प्रशासन बिल्डरों की कुर्क की गई संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है।

वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। अब तक 44 बिल्डरों की 332 संपत्तियां कुर्क की जा चुकी है जिनकी ई-नीलामी की जायेगी जिसकी कुल अनुमानित धनराशि 270 करोड़ से ऊपर है।

ये नीलामी 3 नवंबर को की जायेगी. इसकी विस्तृत जानकारी गौतम बुध नगर जनपद के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 6 अक्टूबर से उपलब्ध होगी, और ई-नीलामी में कोई भाग ले सकता है, भाग लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। ई-नीलामी की विस्तृत जानकारी और क्या-क्या करना है कैसे रजिस्ट्रेशन किया जाना है। गौतम बुध नगर जनपद के अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी इसमें सारी प्रॉपर्टी के डिटेल्स और टर्म एंड कंडीशन उपलब्ध होंगे।

Related posts

प्रयागराज से दिल्ली इंडिया गेट की 720 किलो मीटर दूरी दौड कर पूरी करने जुटे 9 साल और 6 साल के मासूम बच्चे।  

Ajit Sinha

पत्नी निक्की को जला कर मारने व पुलिस हिरासत से भागने पर पति विपिन के पैर में पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मारी गोली।

Ajit Sinha

हत्या के बाद आरोपितों ने किया था फेसबुक लाइव….कबूली थी हत्या की बात, पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के रूप में केस किया शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x