Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी रणदीप भाटी गैंग का शूटर ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पुलिस को अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नोएडा के थाना 126 क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का 50000 का इनामी शॉर्प शूटर,  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया है। फायरिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा पुलिस अपराधियों के सफाए के लिए लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना 126 पुलिस और कमिश्नरेट की स्पेशल सीआरटी (CRT) टीम को इलाके में रणदीप भाटी गैंग के शूटर की मौजूदगी का  इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू की। संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने बदमाश को रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं और भागने की कोशिश की।

 मुठभेड़ के दौरान बदमाश की ओर से अचानक हुई फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस और सीआरटी टीम ने मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की सटीक जवाबी कार्रवाई में 50,000 रुपये का इनामी शूटर अमन त्यागी उर्फ माया त्यागी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ajit Sinha

साइबर सेल ने एक फर्जी कॉल सेंटर में छापामारी कर 16 लोगों को अरेस्ट किया हैं, ये सभी लोग अमेरिकी नागरिकों को ठगी का निशाना बनाते थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर 2,88, 005/- रुपए के ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक जबलपुर, मध्य प्रदेश से पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x