Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हर्ष के अपहरण का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ ढेर, 12 घंटे में हुआ अपहरण कांड का पटाक्षेप।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के लुक्सर गांव से अपहृत हर्ष के अपहरण की योजना बनाने वाले मास्टरमाइंड शिवम को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चुहडपुर अंडरपास पर हुए एनकाउंटर में मार गिराया है।   पुलिस ने शिवम के पास से फिरौती के रूप में वसूली गई 29 लाख रुपए, एक बाइक मोबाइल फोन,  एक पिस्टल और कारतूस, सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस और हर्ष के किडनैपिंग मास्टरमाइंड शिवम के बीच चुहडपुर अंडरपास पर हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हुआ था और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 2 अक्टूबर को हर्ष का अपहरण हुआ था।  आज सुबह हुए एनकाउंटर में गोली लगने से घायल दो बदमाश गिरफ्तार हुए थे,  इनका नाम ऋषभ और विशाल था। 

गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में इन दोनों बदमाशों ने बताया कि  उनके दो साथी मौके से फरार हो गए थे.  जिसमें से एक का नाम शिवम और दूसरे का नाम विशाल पाल है।  पुलिस चार टीम बना कर इन बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी। डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यह दोनों बदमाश आसपास के क्षेत्र में घूम रहे हैं इनके पास में वसूली गई रकम भी मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन बाइक पर सवार शिवम ने पुलिस पार्टी से अपने आप को घिरा देख अपनी पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागना चाहा,  उसकी गोली सब इंस्पेक्टर वरुण पवार और बीटा-2 के प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी.  जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई की,  जिसमें बदमाश शिवम को दो गोली लगी और वह गिर पड़ा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीसीपी ने बताया कि उसके पास से एक बाइक एक पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फिरौती के रूप में वसूले गए 29 लाख रुपए बरामद हुए हैं डीसीपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि इस मामले में फरार चल रहे हैं आरोपी विशाल पाल को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शिवम का आपराधिक इतिहास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बदायूं जिले से पास्को और 376 का मुकदमा दर्ज था.  इस जनपद से कोई इनाम घोषित नहीं था.  बाकी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है इस एनकाउंटर के दौरान घायल हुए सब इंस्पेक्टर वरुण पवार के पैर में बुलेट इंजरी आई है.उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Related posts

फर्जी प्रॉपर्टी आईडी का इस्तेमाल करते हुए की जा रही थी अवैध रजिस्ट्रियां, तत्कालीन तहसीलदार सहित कई के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यूटुब पर देखकर एक मा ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे यक्ष की चुन्नी से गलाघोंट कर हत्या की थी, अरेस्ट

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर का एमबीए पास बेटा विकास ने शौकिया तौर पर खरीदा 4 लाख का पिस्टल, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x