Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पत्नी निक्की को जला कर मारने व पुलिस हिरासत से भागने पर पति विपिन के पैर में पुलिस ने सिरसा चौराहे के पास मारी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पत्नी निक्की को जिंदा जलाने कर सनसनीखेज हत्या के मामले में पति विपिन को पुलिस के हिरासत से भागने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। और आरोपित विपिन पर एक और मुकदमा संगीन धाराओं में दर्ज किया जा रहा है। आरोपित विपिन को इलाज के लिए जिला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दूँ कि गत 21 अगस्त 2025 की रात को आरोपित पति विपिन ने अपने माता -पिता के संग मिलकर अपनी पत्नी निक्की की पहले बाल पकड़ा कर बड़े ही बेहरमी से पिटाई की,और उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में सम्बंधित थाना में दहेज़ हत्या सहित कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और पुलिस ने आरोपित को आज गिरफ्तार किया था , और आज ही वह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की , और पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसके पैर में गोली मार दी।

Related posts

फरीदाबाद: डबुआ थाने में तैनात मुख्य सिपाही अनिल कुमार को एसीबी की टीम ने 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल करेंगे हरियाणा 112 की शुरुआत, 601 ईआरवी को भी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Ajit Sinha

हाशिम बाबा गिरोह के वांछित शार्प शूटर अयान पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x