Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा

प्रयागराज से दिल्ली इंडिया गेट की 720 किलो मीटर दूरी दौड कर पूरी करने जुटे 9 साल और 6 साल के मासूम बच्चे।  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
खेलो के महाकुम्भ ओलम्पिक के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो मैं ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 साल और 6 साल के बच्चों का हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला है। बताया गया है कि दो बच्चे काजल और बादल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल्ली इंडिया गेट का सफर दौड़ कर रहे हैं। इस सफर में इनके माता -पिता भी साथ हैं। गत 25 जुलाई को यह दोनों बच्चे प्रयागराज से दिल्ली इंडिया गेट जाने के लिए निकले हैं इनका लक्ष्य है कि 8 अगस्त को इंडिया पहुंच जाएंगे।

7 अगस्त तक इन्होंने ग्रेटर नोएडा तक का सफर तय कर लिया है। इनका यही कहना है कि वह इस तरह का कारनामा कर एक नया मुकाम हासिल करना चाहते हैं।वायरल वीडियो में दोनों बच्चों की दौड़ते हुए यह तस्वीर ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे की है इनमें से एक 9 साल की काजल है तो दूसरा 6 साल का बादल है यह दोनों बच्चे गत 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल्ली के इंडिया गेट जानेंगे के लिए पैदल ही निकले हैं इनका मानना है कि वह  720 किलोमीटर का सफर इनको दौड़ कर पूरा करना है यह दोनों रोजाना 42 से 45 किलोमीटर दौड़ लगाकर दूरी तय करते हैं फिलहाल यह लिटिल धावक 7 अगस्त को ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं और अब उनकी मंजिल इनके बेहद करीब है

बच्चों के पिता नीरज कुमार बच्चों की इस दौड़ में अपनी पत्नी के साथ पूरी तरह शामिल हैं नीरज कुमार का मानना है कि उनके बच्चों का स्टैमिना बहुत अच्छा है उन्होंने 7 घंटे में 65 किलोमीटर तक भी दौड़ का चैलेंज स्वीकार किया है फिलहाल वह अपने काजल और बादल की दिल्ली तमन्ना को पूरा करने के लिए बच्चों के साथ जी जान से खड़े हुए हैं

Related posts

दिल्ली में दिवाली में बिकेंगे ‘Green Crackers’, प्रदूषण को रोकने के लिए किया ऐसा

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक मकान के गेट के नीचे बने जाली से निकला जहरीला गोह, सपेरे ने पकड़ा, देखिए वीडियो

Ajit Sinha

चोरी और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल,पकड़े गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x