Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जतिन उर्फ चीता को पुलिस ने दबोचा।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा :कोतवाली सेक्टर- 113 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-117 जंगल में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जतिन उर्फ चीता घायल हो गया।  उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल, अवैध शस्त्र और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए  है। पुलिस की गिरफ्त घायल जतिन उर्फ चीता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है,एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जतिन उर्फ चीता नौ मई को महागुन मजारिया सोसायटी के पास कलेक्शन एजेंट से लूटपाट करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड था।   

इसके गिरोह ने 9 मई 2022 को नोएडा के कलेक्शन एजेन्ट से 06 लाख 88 हजार रुपये की लूट की थी। जिसमें इसके 5 साथियों को 16 मई 2022 को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसमें दो साथियों मेहरुद्दीन और मुकुल शर्मा को गोली लगी थी। इन दोनों ने घटना का मास्टरमाइंड चीता को बताया था। तभी से पुलिस जतिन उर्फ चीता को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। 27 मई को पुलिस उपायुक्त ने जतिन पर 25 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था।

एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि जतिन उर्फ चीता को पकडने के लिए पुलिस टीमें लगातार फिजिक्ली और सर्विलांस के माध्यम से उस पर नज़र रखे हुई थी पुलिस को इनपुट मिला था कि जतिन उर्फ चीता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां रेकी करने आया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस ने जतिन को रुकने का इशारा किया। उसने अपने आप को घिरा देख कर पुलिस पर फायर कर सेक्टर- 117 जंगल  की तरफ भागा,

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर फायर किया। गोली उसके पैर लगी और वह घायल हो कर गिर पडा पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.एडीसीपी ने बताया कि उसके पास से तमंचा, 10 हजार रुपए और गाजियाबाद से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है। जतिन उर्फ चीता पिता अपराधी रहा है जिसके खिलाफ नोएडा, मुंबई में भी इसके खिलाफ लूट के मुकदमे दर्ज है। पिता और एक महिला इसका लूटपाट में मदद करते थे।

Related posts

सीएम मनोहर ने ली कानून व्यवस्था व क्राइम को लेकर समीक्षा बैठक, संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

Ajit Sinha

जगुआर कार लूट कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे पुलिस कर्मी के पेट में मारी गोली,एक बदमाश को पकड़ा।

Ajit Sinha

रिश्तों का खून: फिरौती वसूलने के लिए अपने मौसेरे भाई को अगवा कर उसकी गर्दन पर चाकू चला दी, शव बरामद हुआ- अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x