Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: परचून की दुकान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एंव आपूर्ति विभाग की एक संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 5 गैस सिलिंडर बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को गांव बड़ौली के एक परचून की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 5 घरेलु भरे हुए गैस सिलिंडर,2 छोटे गैस सिलिंडर, कांटा व नौजल रेगुलेटर बरामद किए गए है। यहां बड़े गैस सिलिंडर से छोटे गैस सिलिंडरों भर कर बेचा जाता था। इस संबंध में थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद में आरोपित महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपित महिला का नाम कमलेश है। आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है। 

डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने  जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर- 9 फरीदाबाद में बाईपास रोड पर बड़ोली गाँव के रकबा में पिलर नंबर 47 के सामने परचून दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर मे गैस भरकर बेचने का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा नरेंद्र सिंह निरिक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थनीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर कमलेश पत्नी बाबूलाल पुत्र सूबे सिंह निवासी  गाँव बड़ोली द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में नौजल लगाकर छोटे गैस सिलेंडर में गैस भर रही थी। मौका पर 5 घरेलू सिलेंडर व 2 छोटे सिलेंडर, कांटा व नौजल रेगुलेटर बरामद किया, जाकर पुलिस के हवाले किए गए। जिस सम्बंध में नरेंद्र सिंह निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध थाना BPTP फरीदाबाद में मुकदमा अंकित किया गया है।

Related posts

ताजा कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद जिले में अब तक 33 कोरोना के केस पॉजिटिव मिले हैं, 25 भर्ती, 8 लोग हुए डिस्चार्ज।   

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मनोज यादव सहित पुलिस अधिकारीयों के साथ की बैठक। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -85 लूटपाट के मामले में दो लूटेरों व एक शख्स को एक देशी कट्टे ,एक जिंदा कारतूस सहित पकडे हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x