Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

मीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने सैंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ के संचार उत्सव 3.0 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित मीडिया महोत्सव ‘संचार उत्सव 3.0’ में सक्रिय सहभागिता करते हुए विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मीडिया विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पुरस्कार अपने नाम किए। इनमें ‘पीस टू कैमरा’ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, ‘प्रेस विज्ञप्ति लेखन’ में द्वितीय पुरस्कार तथा ‘वाद-विवाद’ प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और व्यवहारिक क्षमताओं का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को वास्तविक मीडिया वातावरण से परिचित कराती हैं और उनके पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि विभाग में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रशिक्षण और सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण और टीमवर्क की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।इस संचार उत्सव 3.0 में सहायक प्रोफेसर डॉ.राहुल आर्य और प्रोडक्शन सहायक विशाल बेरवाल द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया मार्गदर्शन सराहनीय रहा।  

Related posts

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की एडवाइजरीः नौकरी के फर्जी नियुक्ति पत्रों से युवा वर्ग रहें सावधान 

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा और डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद जिला में निकाला पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x