Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बिजली वितरण निगमों के कर्मचारियों को मिलेगा 2,000 रुपये का दिवाली टोकन गिफ्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा की दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने दिवाली-2026 के पावन अवसर पर अपने ग्रुप सी और डी तथा समकक्ष श्रेणियों के सभी पात्र कर्मचारियों को 2,000 रुपये का दिवाली टोकन गिफ्ट देने का निर्णय लिया है। इस पहल से दोनों बिजली निगमों के लगभग 33,000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।यह निर्णय हरियाणा पावर यूटिलिटीज की चेयरपर्सन आशिमा बराड़ की स्वीकृति से लिया गया है, जो डीएचबीवीएन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की पूर्वव्यापी स्वीकृति के अधीन है।

दोनों बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दिवाली टोकन गिफ्ट की राशि पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे जमा करवाई जाएगी। इस सुविधा के दायरे में नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन), कॉन्ट्रैक्ट बेस, पार्ट-टाइम तथा डीसी रेट पर कार्यरत सभी पात्र ऑन-रोल कर्मचारी भी शामिल होंगे। योजना के तहत 01 नवंबर 2026 को सेवा में कार्यरत पात्र कर्मचारी इस त्यौहार की सौगात के हकदार होंगे।

हरियाणा पावर यूटिलिटीज की चेयरपर्सन आशिमा बराड़ और प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने दोनों निगमों के कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि दीपों का प्रकाश प्रत्येक घर और जीवन को नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता से आलोकित करे।

वित्त निदेशक नरेश मेहता ने बताया कि डीएचबीवीएन के लगभग 18,000 और यूएचबीवीएन के करीब 15,000 पात्र कर्मचारियों को इस दिवाली टोकन गिफ्ट का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों निगमों के सभी डीडीओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र कर्मचारी के बैंक खाते में दिवाली से पहले 2,000 रुपये की राशि जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए।

दोनों बिजली वितरण निगमों के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में दिवाली के त्यौहार को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल बनेगा। यह पहल निगम प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के योगदान के सम्मान तथा उनके साथ त्यौहार की खुशियां साझा करने का एक सराहनीय प्रयास है।

Related posts

गुरुग्राम में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक्शन में हरियाणा सरकार

Ajit Sinha

स्कूल परिसरों और संवेदनशील संस्थानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनों को हटाने के निर्देश – ए श्रीनिवास

Ajit Sinha

दो सूदखोर पकडे गए, उधार के 10 लाख देने के वावजूद 18 लाख रुपए मांगने, न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़ की व जान से मरने की धमकी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x