Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से हरियाणा रोड वेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा- मूलचन्द शर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए इस वर्ष भी हरियाणा परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को आज स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा की सुविधा 10 अगस्त, 2022 को दोपहर 12 बजे से आरम्भ होगी तथा 11 अगस्त, 2022 रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी। यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा पिछले कई सालों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस समय चूंकि कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है, इसलिए इस सुविधा को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सुपर-100 अभिनंदन कार्यक्रम में की दो बड़ी घोषणाएं।

Ajit Sinha

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बजट सत्र के दौरान दी जानकारी, अब कस्बों में भी बनेगा बाईपास

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x