Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

गैस की किल्लत पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाए सवाल,पूछा- अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने देशभर में गैस की किल्लत पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि अगर सरकार कोई किल्लत ना होने की बात कह रही तो फिर जगह-जगह लोगों की लाइनें क्यों लगी हैं .हुड्डा ने देशभर की तरह हरियाणा में रसोई गैस की कमी के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। क्योंकि सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। कई जगह कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है, जिसके कारण होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय ठप पड़ गए हैं या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई जगह सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी हो रही है। इसके चलते कालाबाजारी भी चालू हो गई है। ऐसे में सरकार को जनता के सामने एलपीजी की सही स्थिति रखनी चाहिए।

हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो दिन से रुक-रुककर हो रही बेमौसमी बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। राज्यसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक सीट जीतने के लिए न्यूनतम 31 मतों की आवश्यकता थी और कांग्रेस के पक्ष में विधायकों ने 32 वोट डाले। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी के साथ मिलकर साजिश की और हमारे 4 वोट रद्द कर दिए। इसके विरुद्ध कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। साथ ही कांग्रेस के जिन 5 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनपर हाईकमान की तरफ से एक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिष्टाचार भेंट

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रूस के राजदूत ने की मुलाकात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के जलघर में पार्क बनाने की घोषणा पर हुई देरी व काम में लापरवाही, संबंधित एक्सीएन पर कार्रवाई के आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x