Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद:राजकीय बाल प्राइमरी खेड़ी स्कूल खेड़ी कलां में आर. ओ. एवं वाटर कूलर तथा शौचालय का उद्घाटन किया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:राजकीय बाल प्राइमरी खेड़ी स्कूल खेड़ी कलां (11362) में एच. पी. एल. फाउंडेशन की चेयरमैन के कर कमलों द्वारा आर. ओ. एवं वाटर कूलर तथा शौचालय का उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चों को किताबें रखने के लिए स्कूल बैग भी दिए गए। करीब 6 लाख रुपए का कार्य सी.एस.आर. फंड के तहत फाउंडेशन द्वारा कराया गया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा, स्कूल की मुख्य अध्यापिका श्रीमती हेमा तलवार, चौ. छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां के प्रधान एवं समाजसेवी सत्यपाल नरवत द्वारा फाउंडेशन की अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अध्यापिका हेमा तलवार ने बताया कि इस स्कूल में शौचालय की स्थिति बहुत ही खराब थी तथा बच्चों के पीने के लिए पानी भी सबमर्सिबल पंप का था। जो कि साफ नहीं था और स्कूल पर पेंट भी करीब 14 साल पहले हुआ था।

इन कार्यों को कराने के लिए हमारे अनुरोध पर चौधरी छोटूराम सेवा समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत एवं उनकी टीम ने हमारे स्कूल की मदद करी पूरे स्कूल पर पेंट का कार्य समिति ने बी.पी.टी.पी. कंपनी द्वारा कराया। मुख्य अध्यापिका ने एच. पी. एल. फाउंडेशन की चेयरमैन एवं छोटूराम सेवा समिति की पूरी टीम का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। तथा उनके समक्ष मांग रखी कि हमारे स्कूल के तीन कमरे जो कंडम थे और उनको टूटे हुए लगभग 6 साल हो गए उनको सरकारी सहायता एवं किसी संस्था द्वारा बनवाया जाए।

Related posts

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व बॉयफ्रेंड ने पूर्व गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड की स्विफ्ट कार में की थी गोली मारकर हत्या, 4 अरेस्ट -देखें वीडियो

Ajit Sinha

प्रशिक्षण शिविर के आड़ में भाजपाई घोटालों की राशि की कर रहे है बंदरबांट, काला दिवस मनाया : नितिन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x