Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :गुड ईयर के समीप तेज रफ़्तार एक खुनी कंटेनर एक आई 10 कार में जबरदस्त टक्कर दी, मां -बेटी की मौत, दो ससुर -दामाद गंभीर, एक ठीक हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बीती रात नेशनल हाइवे -2 स्थित गुडईयर के समीप एक कंटेनर ने एक आई 10 कार में जबदस्त टककर मार दी जिसमें मां – बेटी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि ससुर,बेटा और दामाद गंभीर से घायल हो गए। तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं जहां पर उन दोनों का ईलाज चल रहा हैं। इस हादसे की कार्रवाई कर रही सेक्टर -7 थाना पुलिस की माने तो कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं और अभी दोनों की शवों का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।
एसएचओ दिनेश कुमार की माने तो सेक्टर -21 डी निवासी राकेश शर्मा अपनी पत्नी उषा,बेटी समां बेटा अमित व दामाद संदीप शर्मा अपने के साथ आई 10 कार में सवार होकर नेशनल हाइवे-2,नजदीक सेक्टर – 12 स्थित धर्मा ढाबा पर खाना खाने के लिए अपने घर से निकले थे पर वह सर्विस रोड के बदले वह गलती से फ्लाई ओवर पर चढ़ गए। वह उस सोच के साथ गुडईयर मोड़ से मुड़ कर वापिस धर्मा ढाबा पर खाना खाने लिए पहुंच जाएगें जैसे ही वह लोग अपने कार को वापिस आने मोड़ा तो पीछे आ रहीं एक तेज रफ़्तार खुनी कंटेनर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मां उषा व बेटी समां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और मृतका उषा के पति राकेश शर्मा,बेटा अमित व दामाद संदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका कहना हैं कि दोनों मां -बेटी के शवों को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया जहां पर उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा हैं। उनका कहना हैं कि तीनों ससुर राकेश शर्मा, बेटा अमित व दामाद संदीप शर्मा को ईलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन लोगों का ईलाज चल रहा हैं। सेक्टर -7 थाना पुलिस ने कंटेनर सहित आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सूरजकुंड अन्तर्राष्टीय हस्त शिल्प मेला आमंत्रित कर रहा हैं, आपकी जरुरत की सभी सुविधा उपलबध।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा रखी गई लगभग 83 करोड़ रुपए की मांगों को राज्य मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विद्यार्थियों ने ‘अवध चित्र साधना फिल्म फेस्टिवल में लहराया परचम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x