Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पलवल के गांव दीघौट में आज दो लकड़ों को हमलाबारों ने गोलियों से भून डाला, एक लड़के की मौत,दूसरा लड़का गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पलवल जिले के गांव दीघौट में आज प्रात नौ बजे के करीब दो गुटों के बीच हुए खुनी संघर्ष में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोलियों से भून डाला। इस दौरान हुई जबरदस्त गोलीबारी में एक लड़के की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका ईलाज फरीदाबाद के सेक्टर -8 स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं जहां पर उसका अभी ईलाज चल रहा हैं। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को अपने कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव दीघोट में आज प्रात नौ बजे हमलाबारों ने सुनील उम्र 28 साल व पवन,उम्र 28 साल को गोलियों से भून दिया। दोनों घायलों को आज फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में ईलाज के लिए लाया गया। इस दौरान घायल सुनील की मौत हो गई जबकि घायल पवन का ईलाज अभी हॉस्पिटल में किया जा रहा हैं। सदर पलवल थाना पुलिस ने सुनील के शव को अपने कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल में के शव गृह में रखवा दिया जिसे बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने सुनील के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया।

Related posts

नगर निगम प्रशासन ने आज बकाया राशि न देने पर 6 इकाईयों को किया सील, आगे कुकी की जाएगी।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : फेंकी है आग में तूने दिया सलाई, नाक अपनी नहीं नाक मेरी है कटाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट का ग्राहकों को धोखे से बचाने हेतु किया आह्वान ग्रीन फिल्ड कालोनी में फ्लैट खरीदने से पहले उनके कार्यालय से संपर्क करें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x