Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :राजस्थान के चुनाव में जिम्मेदारी मिलने से लखन कुमार सिंगला ख़ुशी से उछले,कांग्रेस प्रत्याशी को जीता कर लौटेंगें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला को राजस्थान विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें चुरु जिले की सुजानगढ़ विधान सभा 24 का प्रभारी बनाया गया है जहां से पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल कांग्रेसी प्रत्याशी हैं।
आज जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने फरीदाबाद के लखन कुमार सिंगला को चुरु जिले की सुजानगढ़ विधानसभा 24 का प्रभारी बनाने की घोषणा की। इस बैठक में राजस्थान चुनाव के प्रभारी अविनाश पांडे, मनीष चतरथ, मुकुल वासनिक, सह प्रभारी देवेंद्र यादव आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे। इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मैदान में हैं। राजस्थान चुनाव में प्रमुख जिम्मेदारी मिलने पर लखन कुमार सिंगला ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। श्री सिंगला ने बताया कि उनको दिए गए विधान सभा क्षेत्र में सात दिसंबर को मतदान होगा और चुनाव प्रचार पांच दिसंबर तक होगा। वह अपने फरीदाबाद के साथी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पांच दिसंबर तक श्री मेघवाल के पक्ष में चुनाव रणनीति बनाने और प्रचार कार्य को जोरदार ढंग से करने के लिए राजस्थान ही रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीसी विक्रम ने किया तहसील और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

आईआरबी भोंडसी की फ़र्स्ट बटालियन जिसमें 950 जवान शामिल को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स घोषित किया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद:15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया बिजली निगम का कर्मचारी, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x