Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक आभूषण की दुकान से लाखों रूपए कीमत के 350 ग्राम सोना लूट मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद गत 11 मार्च को गांव सरूरपुर, फरीदाबाद स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से 350 ग्राम के करीब सोने के आभूषण लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर- 30 की टीम ने आज रविवार को एक आरोपित को गाजियाबाद से काबू किया है, जिसका नाम साकिब निवासी गांव सिंगरैड़ा जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 11 मार्च को दिन के समय गांव सरूरपुर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर नकाबपोशों द्वारा हथियार के बल पर लगभग 350 ग्राम सोने के आभूषण लूटने की वारदात का अंजाम देकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने बारे मामला सामने आया था। जिस संबंध में संजय निवासी सेक्टर 85 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना मुजेसर में लूट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता के मद्देनजर अपराध शाखा सेक्टर 30, सेक्टर 56, सेक्टर 48 व AVTS की टीमों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर सभी टीमों ने अपने- अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया और संयुक्त कार्रवाई से अपराध शाखा सेक्टर- 30 की टीम ने एक आरोपित साकिब को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटनाक्रम में वह मोटरसाइकिल चालक था। घटना में प्रयुक्त लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को उसके साथियों द्वारा दिल्ली से चोरी किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मोटरसाइकिल चला कर अपने साथियों के साथ भाग कर बालाजी कॉलोनी करनेरा गांव की तरफ आए  थे तथा मोटरसाइकिल को वहीं पर छोड़ कर एक टैक्सी से भाग गए थे। आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है, जिस पर लूट, चोरी की धाराओं के अंतर्गत कुल 6 मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है जिनको शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : समर पाल्म्स सोसायटी के लोगों ने कम्युनिटी हॉल को हुड्डा विभाग,डीटीपी व एनजीटी द्वारा सील किए के विरोध में जाम,प्रदर्शन ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटू राम की जयंती गांव खेड़ी कलां में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना पुलिस ने बलात्कार के 3 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x