Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -15 ए के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से हथियार के बल पर लूट की वारदात देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर -15 ए ,फरीदाबाद के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से हथियार के बल पर दिन- दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के एक मामले में अपराध शाखा 30 की टीम ने आज शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम फिरोज (24) तथा हिमांशु (23) निवासी जीवन नगर पार्ट-2 गोच्छी, फरीदाबाद है। यह वारदात गत 19 जून 2025 को अंजाम दिया गया था। और इस संबंध में थाना सेंट्रल में संबंधित कई धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 19 जून को दिन के समय दो व्यक्तियों द्वारा सेक्टर 15A के मकान में घुसकर बुजुर्ग दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित घर से ज्वेलरी व नकदी लूटकर ले गए थे तथा घर मे खडी एक गाडी को भी अपने साथ ले गए थे। जिस पर अमित निवासी सेक्टर- 10 फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सेंट्रल में लूट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध शाखा सेक्टर 30 को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर अपराध शाखा की टीम ने उप-निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में फिरोज (24) तथा हिमांशु (23) निवासी जीवन नगर पार्ट-2 गोच्छी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि फिरोज 6 महिने पहले तथा हिमांशु लगभग 3 महिने पहले ही जेल से बाहर आए है। जिनकी जेल में दोस्ती हुई थी। घटना से पहले उन्होंने क्षेत्र की रेकी की थी और उस घर को चिन्हित किया था जो सिंगल स्टोरे है और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित ज्वेलरी व नकदी के साथ -साथ घर में खडी एक सैंटरो कार को भी चोरी कर ले गए ।आरोपितों को न्यायालय में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों को पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

Related posts

मंजीत पहलवान के हत्यारों से पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद, देखें वीडियो ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्व हिन्दू परिषद एवं हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन, इस्लामिक आतंकवाद का पुतला दहन एवं ज्ञापन

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ओला टैक्सी के ड्राईवर सहित दो लोगों की हत्या के मामले में दो आरोपितों किया अरेस्ट -देखे वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x