Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मंजीत पहलवान के हत्यारों से पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद, देखें वीडियो ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा ,सेक्टर -17 पुलिस ने मंजीत पहलवान के हत्या के आरोपितों के पास से 5 पिस्तौल, 2 देशी कट्टे, 2 रिवॉल्वर, 97 जिन्दा कारतूस, 9 कारतूस खोल व1 मारुति ब्रेजा कार, 1 कार स्कोर्पियो तथा 01 स्कूटी बरामद किए हैं। अब इस हत्या कांड में 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम धीरज कुमार उर्फ़ धीरू निवासी गांव नखरौला, थाना खेड़ी दौला, गुरुग्राम , दीपक कुमार उर्फ़ नवीन निवासी गांव बावनी खेड़ा, जिला भिवानी,मनीष निवासी गांव अछेज,थाना बेरी,जिला झज्जर व सोमवीर उर्फ़ दिनेश निवासी गांव जमावेदी, जिला हिसार हैं।     
पुलिस की माने तो आरोपितों से प्रारंभिक  पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि उक्त आरोपी धीरज कुमार उर्फ धीरू वाटिका सिटी सोसाइटी में केयरटेकर व अखबार का काम करना चाहता था। जहाँ पर पहले ही उपरोक्त मुकदमे में मृतक  मंजीत अखबार और केयरटेकर का काम कर रहा था। आरोपी धीरज ने उसको धमकी दी थी कि यह काम छोड़ दें नहीं तो मारा जाएगा। काम ना छोड़ने के कारण आरोपी धीरज ने रंजिश रखते हुए दिनाँक 11 मई को उसने अपने उक्त साथियों से कहकर मंजीत पहलवान को गोलियां मारकर उसकी हत्या करवा दी थी। 

आरोपितों से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ था कि आरोपी धीरज उर्फ धीरू पहले भी हत्या, मारपीट, लड़ाई झगड़े की करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका है और कई बार जेल भी जा चुका है। जेल में इसकी मुलाकात अशोक राठी से हुई और इन दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अशोक राठी की हत्या हो जाने के बाद उसके हथियार यह ले आया और उपरोक्त मुकदमें की वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार और कार उसने  अपने साथियों को उपलब्ध कराई और उसके  कहने पर उसके  साथियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। उपरोक्त मुकदमें की वारदात को अंजाम देने वाले उक्त आरोपियों के खिलाफ जिला झज्जर में हत्या व मारपीट के पहले भी कई मुकदमें  अंकित है।  

Related posts

फरीदाबाद: नकली पुलिसवाला बनकर आमजनों से पैसे ठगने वाला पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत क्लर्क अरुण कुमार को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला के मामले में गठित एसआईटी ने एक प्रॉपर्टी डीलर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!