Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी बोलीं- गैर-लोकतांत्रिक और दमनकारी सरकार को युवाओं के आगे झुकना पड़ा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफे पर खुशी जताते हुए कहा कि एक गैर-लोकतांत्रिक और दमन कारी सरकार को आखिरकार देश के युवाओं की मांगों के आगे झुकना पड़ा। प्रियंका गांधी शनिवार को केरलम में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं। कांग्रेस सांसद ने दिन में कल्लाडी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनसे बातचीत की।शिक्षा मंत्री के  इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गईं, उनके खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और उन्हें लाठियों से पीटा गया। उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन वे झुके नहीं। अंतत: मोदी सरकार को उनकी इच्छा के आगे झुकना पड़ा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने छात्रों का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने राहुल गांधी को भी बधाई देते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने न केवल इस मुद्दे को लगातार उठाया, बल्कि कांग्रेस पार्टी, उसकी छात्र इकाई एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी छात्रों के अधिकारों एवं शिक्षा व्यवस्था में सार्थक सुधारों के लिए पूरे देश में आंदोलन खड़ा करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन उत्थान रैली को सम्बोधित करते हुए लाइव सुने वीडियो में।

Ajit Sinha

बुराड़ी में शुरू होगा 450 बेड का नया कोरोना अस्पताल: अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

बजट 2017 : NCR के रेल यात्रियों को झटका

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x